पुलिस ने CEIR पोर्टल से बरामद किए 20 गुम मोबाइल,मालिकों को सौंपे

sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : लातेहार पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया।मोबाइल वापस पाकर लोगों ने लातेहार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन अपने खोए हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु Sanchar Saathi (CEIR) पोर्टल का उपयोग करें या अपने नजदीकी थाना में संपर्क करें।लातेहार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत इसकी सूचना दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!