फरार वारंटी के घर रेहला थाना की पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Palamu : पलामू जिला स्थित रेहला थाना की पुलिस ने फरार वारंटी बबलू पासवान पिता सुरेन पासवान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।रेहला थाना के एसआइ उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैनपुर थाना क्षेत्र के तल्या गांव पहुंचकर आरोपी बबलू पासवान के घर ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में रेहला थाना के एसआई उदय सिंह ने बताया कि आरोपी बबलू पासवान रेहला थाना कांड संख्या 11/2026 धारा 137 (2)/96 में वांछित है।कई बार नोटिस भेजने के बावजूद वह पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

उन्होंने कहा की आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने बताया की न्यायालय के निर्देश पर बबलू पासवान के घर इस्तेहार चिपकाया गया है। इस्तेहार चिपकाने के समय अभियुक्त के अन्य सदस्य गवाह के रूप में मौजूद थे।इस्तेहार चिपकाये जाने के बाद भी अगर आरोपी बबलू पासवान पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के निर्देश पर उसके विरुद्ध कुर्की जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!