बकरीद को लेकर लातेहार प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में निकली फ्लैग मार्च

लातेहार : उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।लातेहार जिला मुख्यालय में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता,अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिला पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ किया गया।इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

अफवाह फैलाने या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।

अधिकारियों ने आमजन से बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी भी की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!