बस स्टेंड में ही बस रोकने का निर्देश,उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Latehar : नगर पंचायत लातेहार के कार्यालय में मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल और कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी बस मालिकों के आए प्रतिनिधियों को यह निर्देश दिया गया कि बस निर्धारित स्थान पर बस स्टैंड धमपुर में ही रोकने का निर्देश दिया गया। साथ ही सवारी का उतार चढ़ाव बस स्टेंड पर ही करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आए प्रतिनिधियों को हिदायत दी गई कि थाना चौक, धर्मपुर चौक, सर्किट हाउस, इत्यादि जगहों पर बस यदि रूकती है तो संबंधित बस पर कार्रवाई करते हुए फाइन काटा जाएगा। साथ ही बैठक में ऑटो चालकों को भी निर्देशित किया गया कि इधर-उधर ऑटो लगा देते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है संबंधित ऑटो चालक थाना चौक पर स्थित ऑटो स्टैंड में रोड में पार्किंग मे एवं स्टेशन में स्टेशन रोड में स्थित ऑटो स्टैंड में ऑटो लगाएंगे। बैठक में नगर प्रबंधक नगर पंचायत लातेहार, संवेदक बस स्टैंड एवं सब्जी मार्केट, उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!