बाबा साहब की जयंती पर राजद नेताओं ने किया माल्यार्पण, अंबेडकर के विचारों पर चलने का लिया संकल्प

लातेहार:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला कार्यालय लातेहार में आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका स्मरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को समाज में उतारने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार दिया और सामाजिक समानता, न्याय एवं अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रदेश सचिव रणजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज नारायण गिरी, जिला सचिव अजीत श्रीवास्तव, संतोष यादव, बलराम यादव, अशोक कुमार एवं कुंदन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समता व भाईचारे को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!