
बारियातू थाना प्रभारी से मिले विधायक प्रतिनिधि, क्षेत्र में शांति एवं भयमुक्त माहौल कायम रखने पर हुई चर्चा
बारियातू: विधायक प्रकाश राम के विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति, योगेंद्र गंझू, मनीष प्रसाद सहित कई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बारियातू के नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को अपनी मांगों एवं सुझावों से संबंधित प्रतिलिपि सौंपते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा थाना को भयमुक्त वातावरण का केंद्र बनाने को लेकर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र में आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहना चाहिए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
मौके पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति फंसेगा नहीं और दोषी किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं।उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण करने तथा आम लोगों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।




