बिजली विभाग की लापरवाही 11 हजार बिजली करंट की चपेट में आकर 10 वर्षीय बच्चा झुलसा, हालत गंभीर

Palamu : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा गांव निवासी इरशाद आलम के पुत्र उमर इरशाद उम्र 10 वर्ष शुक्रवार की सुबह बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 11 हजार बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इस घटना के बारे में घायल के पिता इरशाद आलम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उमर इरशाद कुछ बच्चों के साथ अपने छत पर खेल रहा था।इस बीच छत से सटे 11 हजार बिजली करंट की चपेट में आकर वह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल उमर इरशाद को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उमर इरशाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के पिता इरशाद आलम ने बताया कि हमारे घर के छत से 11 तार बिजली का तार गया है। जिसके कारण हमारे परिवार के लोगों में हमेशा खतरा बना रहता है।

उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले ही बिजली विभाग और स्थानीय सांसद को भी हमने लिखित आवेदन देकर 11 हजार बिजली के तार को कभर करने या यहां से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद भी लापरवाह बिजली विभाग के द्वारा अभी तक तार को कभर नहीं किया गया ना ही हटाया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते तार का कभर या हटाया नही गया तो वह स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!