बिश्रामपुर डाक बंगला मैदान में धूमधाम से हुआ वीर कुंवर बाबा की पूजा
विधायक नरेश सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग हुये शामिल
Palamu : बिश्रामपुर डाक बंगला मैदान परिसर स्थित बाबा वीर कुंवर की प्रतिमा पर सोमवार को पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गयी.सुबह से ही मैदान में पशुपालकों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.वीर कुंवर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से बाबा की पूजा कर पशुधन की रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की गयी.

इस दौरान पारंपरिक गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह शामिल हुये और बाबा वीर कुंवर को नमन कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की.

आयोजन समिति की ओर से विधायक समेत सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया

.मौके पर समिति अध्यक्ष डॉ. धनंजय यादव,रामचंद्र यादव, दामोदर यादव, उपेंद्र यादव, गुडू यादव,अर्जुन यादव,विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत यादव उर्फ मुन्ना यादव,संजय बैठा,विजय कुमार रवि,पार्षद सोना देवी,संजय उपाध्याय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.





