
बिहार में मजदूरी करने गई पलामू की महिला की मौत
Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव निवासी एक महिला की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान दोगन चौधरी के पत्नी किस्मतीया देवी उम्र 40 वर्षीय के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया गया कि महिला अपने परिजनों साथ मूंग काटने के लिए बिहार के डिहरी सासाराम गांव गई हुई थी।इसी दौरान महिला को किसी अज्ञात विषैले जन्तु ने काटकर घायल कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें ईलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसियच लेकर पहुँचे जहाँ जांच के बाद डॉक्टरों ने शनिवार की सुबह करीब 9बजे महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद अस्पताल पुलिस चौकी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के भेज दिया है।अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौप दिया जायेगा।




