
बीजेपी को बंगाल-असम में प्रचंड जीत, तमिलनाडु में टीवीके का जलवा, केरल में यूडीएफ गठबंधन व पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन आगे
New Delhi : बंगाल में दोपहर के रुझानों में टीएमसी 100 सीटों से नीचे आ गई है और 94 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा दोहरे शतक की तरफ बढ़ रही है और 190 सीटों पर आगे चल रही है।
तमिलनाडु में टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। द्रमुक पार्टी को बड़ा झटका लगा है और पार्टी 52 सीटों पर सिमट गई है। अन्नाद्रमुक 73 सीटों पर आगे चल रही है।
असम में भाजपा प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 98 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है।

केरल में यूडीएफ गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यूडीएफ 92 सीटों पर आगे है। एलडीएफ 43 सीटों पर आगे चल रहा है।
पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन 22 सीटों पर आगे है और शानदार जीत की तरफ बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर आगे है।




