
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा ने की प्रेस वार्ता
Latehar : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव उपस्थित रहे। वहीं, वक्ता के रूप में पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह एवं जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी शामिल हुईं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, बलिदान एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उनके संघर्ष और बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
अंत में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।





