मटैज सर्विस एण्ड टेक्नोलॉजी शोरूम का एसडीओ ने किया उदघाटन

Latehar : जिला मुख्यालय के माको स्थित पोचरा रोड में शनिवार को मटैज सर्विस एण्ड टेक्नोलॉजी शोरूम ऑपनिंग हो गया है। कार्यालय का उदघाटन एसडीओ दिनेश कुमार ने विधिवत फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ0 चंदन कुमार उपस्थित थे।

इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि शोरूम के यहां खुलने से अब लोगों को घर में सोलर पैनल लगवाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर सोलर पैनल खरीदने पर सरकार सब्सिडी दे रही हैं वहीं कंपनी के द्वारा भी कुछ सब्सिडी दी जा रही है।वहीं मटैज सर्विस एण्ड टेक्नोलॉजी के देवव्रत प्रसाद ने कहा कि आज लातेहार में बिजली आते जाते रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिजली के अधिक बिल से भी लोग परेशान है।यदि लातेहार वासी अपने घरों में तीन वाट के सोलर पैनल लगवाते हैं तो उन्हें बिजली बिल से भी मुक्ति मिलेगी साथ ही 24 घंटे सातों दिन लगातार बिजली मिलेते रहेगी।


वहीं कंपनी के अभिषेक कुमार ने कहा कि यदि आप तीन वाट का सोलर पैनल खरीदते हैं तो आपको सरकार के तरफ से 78 हजार रूपये सब्सिडी और कंपनी के ओर से 12 हजार रूपये की सब्सिडी मुहैया कराई जाती है।साथ ही आप चाहें तो बैंक से लोन भी ले सकते है,जो हमारी कंपनी उपलब्ध करवाती है, जिससे ग्राहकों को सोलर पैनल लेने में आसानी होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!