
मनिका में चलाए गए वाहन जांच अभियान में सात वाहनों का काटा गया चालान
लातेहार: उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल द्वारा मनिका थाना क्षेत्र में दिनांक 21 अप्रैल की सुबह 5 बजे विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 2019 के तहत कार्रवाई की गई।जांच अभियान के दौरान कुल 75 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 7 वाहनों पर ऑनलाइन चालान किया गया। इस क्रम में कुल ₹80,500 की जुर्माना राशि वसूली गई।अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।





