मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य, समाज के लिए प्रेरणा है सेवा शिविर :विधायक

लातेहार : सेवा और समर्पण की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम, लातेहार के तत्वावधान में देवघर के खजुरिया में लगने वाले एक माह के कांवरिया सेवा शिविर के लिए सेवा दल रविवार को लातेहार से रवाना हुआ।स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने हरी झंडी दिखाकर सेवा दल को रवाना किया और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक प्रकाश राम ने कहा कि श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए कठिन यात्रा करते हैं। ऐसे में एक माह तक पूरी निष्ठा और नि:स्वार्थ भाव से कांवरियों की निशुल्क सेवा करना अत्यंत प्रेरणादायक और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के संयोजक रामनाथ अग्रवाल वर्षों से सेवा, मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का जो उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है, वह समाज के लिए अनुकरणीय है।

उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया।मौके पर लातेहार जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू ने भी संबोधित कर कार्यक्रम की सराहना की।वही रामनाथ अग्रवाल ने कहा कि भगवान की प्रेरणा से यह कार्य हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन पांडेय ने किया।

मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजधानी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव ,आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के बजरंगी अग्रवाल ,श्याम अग्रवाल अमित किशोर अग्रवाल, संजय ,अग्रवाल मुरली अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित थे।

यहां बताते चले कि आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के संचालक रामनाथ अग्रवाल पिछले 13 वर्षों से लगातार देवघर के खजुरिया में कांवरिया सेवा शिविर का संचालन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संचालित इस शिविर में कांवरियों को पूरी तरह निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा,दवाइयां, रात्रि विश्राम, स्वच्छ पेयजल तथा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। हजारों कांवरिए हर वर्ष इस सेवा शिविर का लाभ उठाते हैं और आश्रम की व्यवस्था की सराहना करते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!