मेदिनीनगर शहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के तिनकोनिया गैरेज के सामने शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई।जानकारी मिलते ही शहर थाना के एएसआई जोहन तिर्की घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानते हैं तो इसकी सूचना तुरंत शहर थाना की पुलिस को दें।वहीं शहर थाना की पुलिस ने जानकारी दिया है कि शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।यदि इसकी पहचान नहीं होती है तो पुलिस के द्वारा विधि विधान पूर्वक इसकी दाह संस्कार कर दी जाएगी।वही शव मिलने के बाद शहर थाना की पुलिस भी अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने की प्रक्रिया में जुट गई है।



