
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा हैं चादर
अस्पताल में बिना चादर के सोने को मजबूर हैं मरीज, घर से लाना पड़ रहा है चादर
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन सहित शासन और प्रशासन बेखबर
Upendra kumar papu @ United Palamu
Palamu : पलामू जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों मरीजों को बेड पर बिछाने के लिए चादर नहीं मिल रही है। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन सहित शासन और प्रशासन पूरी तरह से बेखबर है।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को तमाम सुविधाएं देने का वादा तो किया है, लेकिन अस्पताल के किसी भी मरीज के बेड पर चादर नहीं है. ऐसे में मरीजों को या तो घर से चादर लानी पड़ रही है या फिर बिना चादर के ही लेटना पड़ रहा है।

राज्य सरकार अस्पताल के मरीजों का कितना ध्यान रखती है, इसकी एक बानगी यह भी देखी जा सकती है कि अस्पताल के किसी भी बेड पर चादर नहीं है. मरीजों को लेकर परेशान परिजन सुविधाओं की कमी होने पर अपस्पताल प्रशासन से चिढ़ जाते है. मरीज के परिजनों का कहना है कि चादर मांगने पर भी अस्पताल के कर्मी चादर नहीं देते है। कहते हैं की चादर धुलाने गया है। यहां के स्टाफ इस बात को कह कर टाल देते हैं। जिससे रोगी को काफी दिक्कत होती है।
अपस्पताल में चादर नहीं होने के कारण मरीजों के परिजन अब अपने घरों से ही चादर लेकर आते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब इतना बड़ा सरकारी अस्पताल में मरीज के लिए चादर की सुविधा नहीं है तो अन्य सुविधा मरीजों को क्या मिलती होगी। यह सोचने वाली बात है।



