मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की मौत
मेदिनीनगर।मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक अज्ञात मरीज की रविवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले इस अज्ञात व्यक्ति को साहित्य समाज चौक से किसी व्यक्ति ने इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां पर दो दिन तक इलाज चलने के बाद रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।यदि कोई भी व्यक्ति इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानते हैं तो इसके परिजनों को इसकी सूचना देने का कष्ट करें।




