मैट्रिक परीक्षा में गारु की शैली गुप्ता और सरयू के दिवाकर कुमार सिंह बने प्रखंड टॉपर

लातेहार : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में गारु एवं सरयू प्रखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों प्रखंडों के टॉपर विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालयों में उत्साह और खुशी का माहौल है।गारु प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, गारु की छात्रा शैली गुप्ता ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, इसी विद्यालय के छात्र बिनीत कुमार ने 81.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रिंकू प्रसाद ने 81.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। एक ही विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का प्रखंड स्तर के टॉप थ्री में स्थान बनाना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उधर, सरयू प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र दिवाकर कुमार सिंह ने 74.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं ममता कुमारी ने 73.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि जसवंती कुमारी ने भी 73.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद बच्चों ने जो सफलता हासिल की है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इन होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!