मोहम्मदगंज स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से अशोक रजवार गंभीर, इलाज क़े बाद रेफर

Palamu : मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की अहले सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से 30 वर्षीय अशोक रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हैदरनगर थाना क्षेत्र के बंशीपर गांव का निवासी है।

घटना में उसका बायां पैर कट गया, जबकि बायां हाथ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद रेलवे कर्मियों व आरपीएफ जवानों के सहयोग से परिजन घायल को निजी वाहन से हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाए।

प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!