Jharkhand: बेटा ने पिता और पत्नी का किया मर्डर, आरोपी अरेस्ट

Ranchi : लोहरदगा जिला स्थित भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में सोमवार तड़के सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई। यहां पारिवारिक विवाद में सनकी बेटे संदीप उरांव( 35 ) ने घर में रखी कुदाल से अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी। जबकि अपनी 3 साल की मासूम बेटी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मृतकों की पहचान सुरेंद्र उरांव (60 ) और उनकी पुत्रवधू सुजीता उरांव (27 ) के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 3 वर्षीय रियांशी को भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने खून से लथपथ हालत में अपनी गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

आरोपित संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!