युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में छात्रों के मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार

Latehar : जिला युवा कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक सोमवार को परिसदन, लातेहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित यादव ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी मुन्ना खान, प्रदेश संयुक्त सचिव आफताब आलम एवं प्रदेश महासचिव साजन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि लातेहार जिले के सभी कॉलेजों, छात्रावासों एवं कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर युवाओं और छात्रों को अभियान से जोड़ा जाएगा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने नीट, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, मजहर खान, साबिर आलम, नीतीश कुमार, सोनू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!