रांची में ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने महिला के पास से एक मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रही है। सूचना के मुताबिक महिला बरियातू के जुमार पुल बस स्टैंड के पास उतरने के बाद रांची की ओर जाने वाली थी।

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक, सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम को जुमार पुल बस स्टैंड के पास तैनात किया गया और संदिग्ध महिला के आने का इंतजार किया गया।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 3:10 बजे जुमार पुल के पास एक महिला ऑटो में अकेली बैठी दिखाई दी। पुलिस टीम को अपनी ओर आते देखकर महिला घबरा गई और ऑटो से उतरकर भागने का प्रयास करने लगी। हालांकि छापेमारी दल में शामिल महिला चौकीदार की मदद से पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान महिला की पहचान मुन्नी देवी, पति बाबला राम, निवासी कोकर देवी मंडप जतरा टांड़, सदर थाना क्षेत्र, रांची के रूप में हुई। पुलिस ने महिला की तलाशी ली तो उसके हैंडबैग में छिपाकर रखा गया एक प्लास्टिक पाउच मिला। पाउच की जांच करने पर उसमें 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

इसके अलावा पुलिस ने महिला के पास से एक काले रंग का की-पैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में मुन्नी देवी ने रांची के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सदर थाना में वर्ष 2024 और 2025 में मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 में दर्ज मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धाराएं भी शामिल थीं।

पुलिस ने गिरफ्तार महिला को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!