राष्ट्रमंडल खेल 2026 : तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में जीता कांस्य

glasgo : भारत के शीर्ष बहु-इवेंट एथलीट तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) डेवलपमेंट एथलीट तेजस्विन ने अंतिम और निर्णायक 1500 मीटर दौड़ 4 मिनट 36.19 सेकंड में पूरी कर 704 अंक हासिल किए। इसके साथ उन्होंने कुल 7976 अंक जुटाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि के साथ तेजस्विन शंकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में दो अलग-अलग एथलेटिक्स स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।

इससे पहले उन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद (हाई जंप) में कांस्य पदक जीता था।

तेजस्विन का यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। डेकाथलॉन जैसी कठिन स्पर्धा, जिसमें 10 अलग-अलग ट्रैक एवं फील्ड इवेंट शामिल होते हैं, में पदक जीतकर उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। यह उपलब्धि उनकी बहुमुखी प्रतिभा, निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट फिटनेस का प्रमाण है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!