रेड़मा : महिला का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने हत्या का आशंका जताया

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा में बुधवार की सुबह एक महिला का संदिग्ध परस्थिति में शव पाया गया। इसके बाद महिला के परिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

मृतक महिला की पहचान शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटीकर मोहल्ला निवासी राकेश मिश्रा की पुत्री आदित्य मिश्रा उर्फ रिच्चा मिश्रा उम्र 24 वर्ष के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि महिला रिच्चा मिश्रा का विवाह वर्ष 2023 में शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा जीएलए कॉलेज के स्थानीय निवासी अभिषेक दुबे से हुई थी।शादी के बाद से ही ससुराल वाले रिच्चा मिश्रा को प्रताड़ित करते रहते थे।

बुधवार की सुबह करीब 7:00 रिच्चा मिश्रा के मामा ससुर के द्वारा रिच्चा मिश्रा के पिता राकेश मिश्रा को फोन आया की आपकी बेटी का तबीयत खराब है।वह शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। इसके बाद रिचा के पिता हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां उन्हें अस्पताल के स्टाफ द्वारा पता चला कि आपकी लड़की को ससुराल वालों के द्वारा मृत अवस्था में ही अस्पताल में लाया गया था।

परिजनों ने आशंका जताया हैं कि रिच्चा मिश्रा को ससुराल वालों के द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा।वही पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!