रेहला: 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
Palamu : रेहला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 साप्ताहिक शुक्र बाजार स्थित किराए के मकान में रह रहे छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में रेहला थाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के निवासी ओम प्रकाश ठाकुर के रूप में की गई है।इस संबंध में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया की ओम प्रकाश ठाकुर बच्ची को पहले फैसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद वार्ड नंबर 5 में तनावपूर्ण की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी रेहला थाना की पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी ओम प्रकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश ठाकुर को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है



