लातेहार पुलिस बनी ‘पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता-2026’ की चैंपियन

लातेहार पुलिस ने 14 पदकों के साथ हासिल किया प्रथम स्थान, 1110 अंक अर्जित कर चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

Latehar : पलामू जिला के लेस्लीगंज फायरिंग बट पर 20 एवं 21 अगस्त 2026 को आयोजित ‘पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता-2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए लातेहार पुलिस की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में लातेहार पुलिस की टीम ने कुल 1110 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लातेहार पुलिस के जवानों ने उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिसमें 06 स्वर्ण, 02 रजत एवं 06 कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता में पलामू रेंज के तीनों जिलों पलामू, गढ़वा एवं लातेहार की पुलिस टीमों ने भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में लातेहार पुलिस के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक अर्जित किए और ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा विजेता एवं प्रतिभागी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। लातेहार पुलिस की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। यह सफलता पुलिसकर्मियों के अनुशासन, प्रशिक्षण, एकाग्रता एवं उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल का परिचायक है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!