लातेहार में देर रात फायरिंग, मगध कोलियरी के कांटा घर को अपराधियों ने बनाया निशाना

ऑपरेटर के पैर में लगी गोली, चार हथियारबंद अपराधियों ने देर रात दिया घटना को अंजाम, पर्चा छोड़ कंपनी को धमकी देकर फरार

Latehar लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मगध कोलियरी के चमातू स्थित 22 नंबर कांटा घर पर बुधवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कांटा घर के ऑपरेटर अरुण उरांव के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, वह खतरे से बाहर हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच चार हथियारबंद अपराधी 22 नंबर कांटा घर के पास पहुंचे। अपराधियों ने कांटा घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां कार्यरत ऑपरेटर अरुण उरांव के पैर में गोली लग गई। फायरिंग के बाद अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा फेंका और फरार हो गए।

पर्चे में कंपनी को मैनेज करने के बाद ही काम करने की धमकी दी गई है। घटना के बाद कोलियरी में तैनात सुरक्षाकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से धमकी भरा पर्चा भी बरामद किया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फायरिंग में कांटा घर के ऑपरेटर के पैर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!