
लातेहार में 4 नए पल्सर मॉडल्स की भव्य लॉन्चिंग, 5 ग्राहकों को मिली डिलीवरी

Latehar : शहर के माको डाक बंगला स्थित रॉयल बजाज लातेहार में दिन रविवार को पल्सर प्रेमियों के लिए एक विशेष लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बजाज के चार नए पल्सर मॉडल्स—पल्सर N160 SS 4V, पल्सर N160 S 4V, पल्सर 125 प्रीमियम और पल्सर 125 स्टैंडर्ड—को ग्राहकों के लिए पेश किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पांच ग्राहकों को इन नए मॉडलों की भव्य डिलीवरी भी दी गई। डिलीवरी समारोह में ग्राहकों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर केक काटने और फोटो सेशन के साथ ग्राहकों को उनकी नई बाइक की चाबी सौंपी गई।
पल्सर N160 SS 4V को कंपनी का टॉप-एंड मॉडल बताया गया है। इसमें 165cc का 4-वाल्व ऑयल-कूल्ड इंजन, 18.5 PS पावर, इंटेलिजेंट थ्रॉटल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और गूगल मैप्स मिररिंग के साथ 5-इंच TFT कंसोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।वहीं, पल्सर N160 S 4V में न्यू-जेनरेशन 4V परफॉर्मेंस, 18.5 PS पावर और इंटेलिजेंट थ्रॉटल जैसी खूबियां मौजूद हैं। दोनों मॉडल्स को बेहतर प्रदर्शन और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया गया है।

125cc सेगमेंट में नई पल्सर 125 प्रीमियम को स्पोर्टी लुक, प्रीमियम स्टाइलिंग और आधुनिक फीचर्स के साथ उतारा गया है। इसके अलावा पल्सर 125 स्टैंडर्ड को रोजमर्रा के उपयोग, बजट और भरोसेमंद प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
रॉयल बजाज लातेहार के प्रतिनिधियों ने बताया कि नए पल्सर मॉडल्स को ग्राहकों की जरूरतों और बदलती पसंद को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। ग्राहक इन बाइक्स की जानकारी, कीमत, फाइनेंस और बुकिंग के लिए रॉयल बजाज लातेहार से संपर्क कर सकते हैं।
रॉयल बजाज लातेहार के संचालक मोहम्मद आबिद ने पल्सर प्रेमियों से अपील की है कि वे शोरूम पहुंचकर इन नए मॉडलों का अनुभव लें और अपनी पसंद की बाइक बुक करें।





