लेसलीगंज: सूखे कुएं में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने से इलाके में सनसनी

Palamu :!लेसलीगंज थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में धान के खेत के समीप झाड़ियों से घिरे एक गहरे सूखे कुएं में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर लेस्लीगंज थाना के एएसआई हरेंद्र पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस और ग्रामीणों ने कुएं के ऊपर से देखने पर सड़ी-गली अवस्था में किसी शव जैसी आकृति दिखाई देने की बात कही है। हालांकि, कुएं की गहराई अधिक होने के कारण फिलहाल किसी को नीचे उतारकर जांच नहीं की जा सकी है।वहीं, मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीण इसे बकरी का शव बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने मानव शव होने की आशंका जताई है।

इससे घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।पुलिस फिलहाल कुएं में दिखाई दे रही वस्तु को बाहर निकालने की तैयारी में जुटी है। वस्तु बाहर निकाले जाने और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह मानव शव है या किसी पशु का।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!