लेस्लीगंज : दो महिलाओं के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने गए बुजुर्ग को महिलाओं ने लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल
PALAMU : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जोगियाही पोखरी गांव में महिला का झगड़ा छुड़ाने गए एक बुजुर्ग को महिलाओं ने लाठी-डंडे से सिर में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान जोगियाही पोखरी गांव निवासी प्रभाकर पाठक उम्र 60 वर्ष के रूप में की गई है।इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा घायल बुजुर्ग व्यक्ति प्रभाकर पाठक को इलाज के लिए लेसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वही घटना की जानकारी मिलने पर लेस्लीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।



