वन विभाग कर्मी लल्लू उरांव की करंट लगने से हुई मौत

Latehar : पलामू टाइगर रिजर्व के गारू रेंज में ट्रैकर गार्ड के रूप में कार्यरत लल्लू उरांव की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि फॉरेस्ट गार्ड के कहने पर लल्लू उरांव बिजली का तार ठीक करने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। वहां केवल एक अन्य ट्रैकर गार्ड मौजूद था, जबकि विभाग का कोई अधिकारी उपस्थित नहीं था। परिजनों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण लल्लू उरांव की जान गई।मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
परिजनों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 60 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!