
विश्रामपुर: डीजे साउंड की तेज आवाज से पान दुकानदार की मौत
Palamu : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी पान दुकानदार नारायण राम की डीजे साउंड की तेज आवाज के कारण बीती रात मौत हो गई।

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बीती रात नारायण राम अपने दुकान बंद करके घर जा रहे थे।इस दौरान रास्ते में लोग लक्ष्मी पूजा विसर्जन को लेकर तेज आवाज में डीजे साउंड बजा रहे थे। डीजे साउंड की तेज आवाज के कारण नारायण राम बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े।
इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर नारायण राम को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने नारायण राम को मृत घोषित कर दिया।

वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं स्थानीय लोगों ने विरोध उत्पन्न करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर रोक लगाने की जरूरत है।ताकि लोग सुरक्षित रह सके।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पलामू उपायुक्त से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का मांग किया है।वही घटना के बाद परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है।





