
विश्रामपुर : सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Palamu : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव में मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत व्यक्ति की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी सतीश चंद्र पांडे उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है।जबकि घायलों की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव निवासी रॉकी प्रजापति और विजय प्रजापति के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि सतीश चंद्र पांडे अपने घर के पास सड़क पर टहल रहे थे इसी बीच बाइक पर सवार रॉकी प्रजापति और विजय प्रजापति विश्रामपुर से आ रहे रहे थे।उन्होंने अपने बाइक से सतीश चंद्र पांडे को धक्का मार दिया।
बाइक के धक्के से गिरकर सतीश चंद्र पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसके बाद बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति भी अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के क्रम में सतीश चंद्र पांडे की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दोनों घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



