शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे व्यक्ति की हत्या, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Latehar: लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ निवासी डब्लू पासवान ने अपने पिता के हत्या मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक लातेहार से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने एसपी को आवेदन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में बताया गया है कि 7 अप्रैल 2026 की रात करीब 7 बजे उनके पिता शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे।इसी दौरान लातेहार रेलवे स्टेशन से मुर्मू रोड जाने वाली सड़क पर स्थित लकड़ी डिपो के पास कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि नावागढ़ (मंजराही टोला) निवासी भोला मियाँ, पिता गुढल खान उर्फ हसीफ मियाँ एवं उनके अन्य लोगों ने मिलकर उनके पिता के साथ मारपीट की और शादी के कार्य हेतु रखे गए 50 हजार रुपये नगद लूट लिए।डब्लू पासवान ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके पिता के माथे पर गंभीर वार किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आशिष पासवान ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पहचान होने पर उन्हें मोटरसाइकिल से सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अगले दिन पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।उन्होंने बताया कि उनकी बहन का तिलक कार्यक्रम 20 अप्रैल को होना था और इसी कारण उनके पिता रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड बांटने गए थे। डब्लू पासवान ने कहा कि सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ हत्या एवं लूट के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!