शिक्षकों के सम्मान के साथ संत मरियम स्कूल में नए सत्र की हुई शुरुआत

प्रबंधक एवं शिक्षकों की बीच बैठक, शैक्षणिक उत्कृष्टता पर मंथन

समाज और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने वाले सच्चे शिल्पकार होते हैं शिक्षक : चेयरमैन

मेदिनीनगर : संत मरियम स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ को लेकर स्थानीय होटल शिवाय ब्लू में प्रबंधक एवं शिक्षकों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूरे सत्र की दिशा और दशा तय करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।बैठक के दौरान प्रबंधक एवं शिक्षकों के बीच सकारात्मक और दूरदर्शी संवाद हुआ, जिसमें नई शैक्षणिक रणनीतियों, अनुशासन, नवाचार एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी शिक्षकों को डायरी, पेन एवं छाता प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में अविनाश देव ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने वाले सच्चे शिल्पकार होते हैं। जब एक शिक्षक जागरूक और समर्पित होता है, तभी एक मजबूत और संस्कारित पीढ़ी का निर्माण संभव होता है।

उन्होंने आगे कहा कि
हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो आत्मविश्वासी, अनुशासित और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण हों।

अविनाश देव ने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आइए, हम सभी एक टीम, एक सोच और एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें और हर बच्चे के सपनों को साकार करने का संकल्प लें।

प्राचार्य कुमार आदर्श ने नए सत्र की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि
सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं होती, बल्कि यह निरंतर अनुशासन, समर्पण और सुनियोजित प्रयासों का प्रतिफल होती है। यदि हम सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें, तो निश्चित रूप से हम उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने सभी शिक्षकों को विद्यालय के नियमों का पालन करने और एक अनुशासित, सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उप-प्राचार्य एस.बी. शाहा, किड्स स्कूल निदेशक आनंद कुमार एवं अन्य समन्वयकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर शिक्षक प्रवीण दुबे, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, रोशन राज, सुधांशु दुबे, निकिता गुप्ता, एकता सहाय, दीपक कुमार, आयुषी गर्ग, अर्चना कुमारी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!