Ranchi : नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, महिला सुपरवाइजर और उसका भाई गिरफ्तार

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला सुपरवाइजर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें नाबालिग के साथ मारपीट किए जाने की पुष्टि हुई है।

पुलिस के अनुसार, एक सरकारी कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत सुषमा कुमारी ने नाबालिग को अपने घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखा था। आरोप है कि सुषमा कुमारी लगातार नाबालिग के साथ मारपीट करती थी। शनिवार को अत्यधिक पिटाई के कारण नाबालिग की मौत हो गई।

घटना के बाद सुषमा कुमारी ने अपने भाई और ड्राइवर के साथ मिलकर मृतका के शव को उसके गांव पहुंचा दिया और वहां से फरार हो गई। जब परिजनों ने लड़की का शव देखा, तो उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार रात बड़ी संख्या में कांके थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर स्वयं कांके थाना पहुंचे और जांच की कमान संभाली। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-वन अमर पांडेय सहित पुलिस टीम ने आरोपित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की पुष्टि हुई है।

डीएसपी अमर पांडेय ने बताया कि इस मामले में सुषमा कुमारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!