
शुभेंदु अधिकारी से पिछड़ीं ममता बनर्जी, दोनों के बीच कांटे की टक्कर
Kolkatta : टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर में भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से पीछे हो गई हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से 563 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा (विस) सीटों के परिणाम सामने आ रहे हैं। चुनावी रुझानों में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है।

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के बीच राज्य के मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमखों को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कोई महत्वपूर्ण कागज या फाइल कार्यालयों से हटाई नहीं जाए। साथ ही ये भी कहा है कि न क्षतिग्रस्त किया जाए और न ही बाहर ले जाई जाए।



