श्रावणी मेला : महादेवशाल स्टेशन पर 22 जोड़ी ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

Ranchi  : श्रावणी मेला के दौरान महादेवशाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने महादेवशाल (एमएक्सडब्ल्यू) रेलवे स्टेशन पर 22 जोड़ी यात्री ट्रेनों के लिए अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिससे श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिल सके।

रेलवे के अनुसार महादेवशाल स्टेशन पर इन ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में विभिन्न एक्सप्रेस एवं मेमू ट्रेनों का निर्धारित समयानुसार महादेवशाल स्टेशन पर ठहराव होगा,जिससे श्रद्धालु आसानी से प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर पहुंच सकेंगे। यह जानकारी सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे,चक्रधरपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी-सह-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

उन्होंने बताया कि अस्थायी ठहराव पाने वाली ट्रेनों में बीएमपीआर-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस, दानापुर-दुर्ग एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, संबलेश्वरी एक्सप्रेस, टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, चक्रधरपुर-राउरकेला सरंडा मेमू तथा टाटानगर-राउरकेला मेमू सहित कुल 22 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर सफर करें तथा सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों का सहयोग करें।—————

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!