रूद्रानंद सरस फिर बने ट्रैफिक प्रभारी, पलामू में कई पुलिस पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर-पोस्टिंग

Palamu : पलामू जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने पुलिस महाकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया है।इस क्रम में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नहीं जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सब इंस्पेक्टर राजेश रंजन को तरहसी थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सहायक अवर निरीक्षण (एएसआई) रुद्रानंद सरस को मेदिनीनगर का नया ट्रैफिक प्रभारी नियुक्त किया गया है। शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप बनाए रखने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव को किशुनपुर ओपी प्रभारी बनाया गया है, जबकि सब इंस्पेक्टर बिरेन्द्र मेहता को दंगवार ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से संबंधित थाना और आपी क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों ने जल्द ही अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!