
संदिग्ध परिस्थिति में युवक को लगी गोली हुई मौत
Palamu : नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक को गोली लगी है।जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान तुकबेरा गांव निवासी अमरजीत चौहान पिता गिरजा चौहान के रूप में की गई है।इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गए है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस संबंध में United Palamu को जानकारी देते हुए नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि युवक को अपने घर में ही गोली लगी है जिसके बाद पुलिस उसके घर से हथियार को बरामद करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।




