सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu : नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव निवासी सुदामा विश्वकर्मा उम्र 65 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सुदामा विश्वकर्मा सोमवार की शाम किसी काम से बाना बाजार गए थे।

इस बीच सड़क पर बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी।जिसमे सड़क पर गिरकर सुदामा विश्वकर्मा और मोटरसाइकिल दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां चिकित्सको ने सुदामा विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया।
दोनो घायल युवकों का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




