जवाहर नवोदय विद्यालय-2 में आठवीं के छात्र की पिटाई, अभिभावकों का हंगामा
नगर पंचायत अध्यक्ष पहुंचे विद्यालय, प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग
अभिभावकों ने भी प्राचार्य पर घोर लापरवाही का आरोप,बिजली पानी के समस्या से एक माह से परेशान है छात्र-छात्रा
Palamu : हुसैनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय-2,जपला पलामू में आठवीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित रूप से कई छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में छात्र के शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही जा रही है, जिससे परिजनों में नाराजगी है।
घटना की जानकारी मिलते ही छात्र के अभिभावक विद्यालय पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विद्यालय परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में गंभीर चूक हुई है। अभिभावकों ने दोषी छात्रों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।
मामले की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्र के परिजनों और विद्यालय प्रबंधन से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली तथा निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

घटना के बाद विद्यालय परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। अभिभावकों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
फिलहाल विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कहा गया कि कमिटी गठन कर जांच की जाएगी और दोषी बच्चा को विद्यालय से निकाला जाएगा।
क्या है घटना का कारण सूत्रों की माने तो घटना शनिवार को रात्रि की हैं रविवार दोपहर में अभिभावक को पता चलता हैं कि आपके बच्चे को बुरी तरीका से होस्टल के छात्र ने पिटाई की हैं जिसके बाद अभिभावक स्कूल पँहुचे तब विद्यालय हरकत में आया।लेकिन सवाल हैं शनिवार को घटना के बाद प्राचार्य सोमवार तक कुछ नही किये उल्टा वह बच्चा को घर भगा दिए अभिभावकों व छात्रों का आरोप हैं विगत कई दिनों से पानी व बिजली के लिए हमलोग परेशान है लेकिन विद्यालय प्रबन्धक कोई ध्यान नही देता हैं.
अभिभावकों ने यह भी आरोप लगया की आठवी कक्षा के पीड़ित छात्र के साथ अप्रकृतिक यौन शोषण भी करने का प्रयास किया गया,बच्चे के बुरी तरीका से पिट कर बाथरूम में बंद कर दिया बाल बाल उसकी जान बची,कुछ छात्र छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य का शुभचिंतक सुभबरत गिरी पीजीटी अंग्रेजी शिक्षक क्लास नही कराते है और तो औऱ उनके ऊपर पूर्व की एक छात्रा पर छेड़छाड़ का आरोप लगया गया था जिन्हें पुनः इस विद्यालय में लाया गया और विद्यालय की महौल को खराब की गई हैं रविवार उनका सुबह का ड्यूटी उसी छात्र सदन में था.
प्राचार्य शनिवार से घटना की जानकारी के बाद भी वह विद्यालय से गायब थे इस बात यही कारण हैं सोमवार को मामला और उग्र हो गया।घटना की जानकारी के नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने विद्यालय पँहुच कर विद्यालय के बच्चों से जानकारी प्राप्त की और प्राचार्य की घोर अनियमितता पर उपायुक्त पलामू से शिकायत किया हैं उन्होंने कहा कि विद्यालय की पूरी व्यवस्था चरमरा गई हैं जिसका जिम्मेदार प्राचार्य हैं।यहां तक कि नवोदय के चेयरमैन डीसी का विद्यालय के नेम प्लेट पर नाम नही बदला गया हैं इस घोर लापरवाही की जीता जागता सबूत हैं ।




