
सड़क हादसे में सीसीएल कर्मी की मौत, दो अन्य घायल।
Latehar : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत बालूमाथ मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग रामघाट के पास दो बाइकों की आपस में आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें सीसीएल कर्मी मुनेश्वर गंझु का मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग घायल हैं जिन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज की जा रही है। बताया जाता है कि मुनेश्वर अपने घर बसिया से मोटर साइकिल में सवार होकर सीसीएल रोहिणी कोलवरी खलारी ड्यूटी जा रहे थे कि इसी दरमियान रामघाट के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित स्कूटी ने टक्कर मार दी।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तेतरियाखाड़ पिकेट पुलिस घटना स्थल पर पहुंच राहत बचाव कार्य में लग गए। घटना की जानकारी जैसे ही परिजन को मिला उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।




