
सदर अस्पताल मे घायल युवक के जबड़ा और दांत का सांसद प्रतिनिधि डॉ चंदन ने किया इलाज
Latehar : शहर के चन्दनडीह पहाड़ पूरी चर्च के पास शनिवार की देर शाम करीब सात बजे दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया।उक्त युवक मेन रोड निवासी विनीत विशाल गुप्ता बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में युवक के सर और जबड़ा मे चोट लगी है।स्थानीय लोगो की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया।जहां सांसद प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर चंदन कुमार सिंह स्वयं डॉक्टर भी है।
उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए उक्त घायल युवक का इलाज किया।
इस दौरान डॉक्टर चंदन ने बताया कि दांत व जबड़ा में गंभीर चोट लगी है।जिसे कड़ी मशक्कत के बाद इलाज किया गया।घटना के संबद्ध में बताया जाता है कि एक बाइक में सवार होकर युवक जा रहा था।जबकि विपरीत दिशा से तीन लोग एक बाइक में सवार हो कर आ रहे थे।चर्च के पास अकेले जा रहे बाइक में सवार युवक को टक्कर मार दी। यहां बताते चले कि डॉक्टर चंदन दांत के स्पेशलिस्ट डॉक्टर के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि भी है।जो अपने डॉक्टरी पेशा के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है।
सदर मे उनके द्वारा जबड़ा और दांत का इलाज किये जाने की कई लोगो ने प्रशंसा की है।





