
सदिक मंजिल चौक : हिंद बिरयानी के किचन सेड में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ खाक
Palamu : मेदिनीनगर शहर के सदिक मंजिल चौक स्थित हिंद बिरयानी दुकान के किचन सेड में आग लगने से किचन का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस संबंध में दुकान के संचालक मोनू राइन ने बताया कि रविवार की दोपहर किचन में दुकान के स्टाफ बिरयानी बना रहे थे।इसी बीच गैस के पाइप में आग लग गया।आग पूरी तरह किचन में फैल गया जिसके वजह से दुकान में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

इसके बाद दुकान के कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में दुकान संचालक को हजारों का नुकसान हुआ है। वही घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हिन्द बिरयानी के संचालक से आग लगने की घटना के बारे में जानकारी लिया।




