सांप ने महिला को काट कर किया घायल,इलाज के बाद खतरे से बाहर
PALAMU : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा गांव निवासी बिक्की उरांव की पत्नी शिमला देवी उम्र 20 वर्ष को बुधवार की सुबह सांप ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की शिमला देवी बुधवार की सुबह अपने खेत में काम करने गई थी।इस दौरान सांप ने उसे काट लिया।जिसके बाद वह बेहोश हो गई।इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल शिमला देवी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।




