सांसद का पहल : आदिवासी बाहुल्य अतिसुदूरवर्ती क्षेत्र में 24 घंटो के भीतर बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

पाटन के अतिसुदूरवर्ती क्षेत्र बूढ़ी-बुका एवं चेतमा में पेड़ के गिरने से बाधित हुई थी विद्युत आपूर्ति

Palamu : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के पहल पर पाटन प्रखंड अंतर्गत अतिसुदूरवर्ती आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बूढी-बुका एवं चेतमा में 24 घंटो के भीतर विद्युत विभाग के द्वारा बाधित हुए विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल कर दिया गया है।विदित हो कि पहाड़ी पर बसे इस गांव में विगत दिनों 11 केवीए मौजूदा लाइन पर पेड़ की भारी टहनी गिरने से 3 पोल एवं उसमे लगे तार क्षति ग्रस्त हो गये थे और इस पूरे क्षेत्र एवं चेतमा पुलिस पिकेट में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।

उक्त आशय की जानकारी जैसे ही पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को मिली उन्होंने आदिवासियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनशीलता को दिखाते हुए तत्काल विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार से बात कर यथाशीघ्र प्रभावित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करवाने की बात कही। जिस पर विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा पूरी सक्रियता के साथ कार्य को अंजाम देते हुए क्षतिग्रस्त पोल तार को बदल कर 24 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।

सांसद ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सबका साथ और सबका विकास है।उल्लेखनीय है कि इस से पूर्व भी सांसद श्री राम ने उक्त क्षेत्र के आदिवासियों की समस्याओं को सुनने,सरकारी सुविधा की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने हेतु कई बार कैंप लगाकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया गया है विगत कुछ वर्षों पूर्व विद्युत, सड़क एवं संचार विहीन इस क्षेत्र में सांसद के प्रयास से विद्युत, सड़क एवं संचार का माध्यम बहाल हो सका है।

स्थानीय लोगों एवं चेतमा पुलिस पिकेट के जवानों ने पुनः 24 घंटों के भीतर विद्युत आपूर्ति बहाल करवाने हेतु सांसद श्री राम का आभार प्रकट किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!