सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक

किसान को धान का पैसा भुगतान नहीं होने पर पैक्स के दोषी अनुज्ञप्तिधारी लोगों का लाइसेंस करें रद्द : सांसद

Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में पलामू जिला समाहरणालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विशेषकर केंद्र प्रायोजित एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं/परियोजनाओं का विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में PMGSY के तहत बन रहे कुछ सड़को के निर्माण में अनियमितता की बात आने पर सांसद श्री राम ने प्रतिनिधियों को कहा कि लोग स्वयं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खराब बना रही सड़कों का फोटो टैग करते हुए भारत सरकार के वेबसाइट management.Monitring and accounting system पर अपना कंप्लेंन डाल सकते हैं और अपने शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

शिक्षा विभाग द्वारा पाटन प्रखंड अंतर्गत मर्ज किये गए कुमहवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के खुलवाने पर भी चर्चा हुई। जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड शिक्षा समिति से रिपोर्ट अप्राप्त होने के कारण विद्यालय को पुनः नहीं खोला जा सका है। जिस पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्वयं 10 जून को जाकर शिक्षा समिति की बैठक करने की बात कही।वही लोहरा पंचायत के गोरियाडीह में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जल से सम्बंधित मामले की ओर ध्यानाकृष्ट कराया। जिसपर सम्बंधित पदाधिकारी को उक्त स्थल पर तत्काल डीप बोर करवाने हेतु आदेश दिया गया।

भवन निर्माण निगम से बन रहे बालक एवं बालिका छात्रावास का जनप्रतिनिधियों के शिलान्यास के बगैर एवं बिना सुचना के निर्माण कार्य प्रारम्भ होने से सांसद एवं विधायक ने काफ़ी नाराजगी व्यक्त की।शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत् की हो रही लोड शडिंग एवं पावर कट की समस्या पर विद्युत् विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 50 मेगावाट की पावर ट्रांसफार्मर सितंबर 2026 तक लगाने का लक्ष्य है। जिसके लगने के बाद जिले में पावर की समस्या से बहुत हद तक निजात मिलेगी।

सांसद श्री राम ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को विभागीय फोन को चालू रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रायः देखा जा रहा है की सरकारी पदाधिकारी का विभागीय नम्बर अक्सर बंद रहता है, जो अत्यंत निराशाजनक है।

किसानों को धान का पैसा भुगतान नहीं होने से बीफरे सांसद ने कहा कि यदि किसानों का उनके धान का पैसा का भुगतान नहीं हुआ तो दोषी पैक्स के अनुज्ञप्तिधारियों का लाइसेंस रद्द किया जाए और उनके ऊपर विभागीय कारवाई की प्रक्रिया की जाए।पशुपालन विभाग द्वारा दी जा रही पशुधन में पारदर्शिता हेतु लाभुकों की सूची उपायुक्त एवं कमेटी के लोगों को सौंपने की बात भी कही गई।

बैठक में वित्त, वाणिज्य कर, योजना विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक डॉ शशीभूषण मेहता, विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिले के सभी पदाधिकारीगण, समिति के सदस्यगण, प्रखंड प्रमुख एवं ऑनलाइन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारीगण, अंचल अधिकारीगण उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!