स्टेशन रोड से महिला का स्कूटी चोरी, थाना में दिया आवेदन

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिका कांदू मोहल्ला निवासी अवध किशोर सिंह की पत्नी ललिता सिंह का स्कूटी सीजी 15 सी वाई 8332 /12 अप्रैल की सुबह डालटनगंज रेलवे स्टेशन से चोरी हो गई।इस संबंध में भुक्तभोगी ललिता सिंह ने बताया की 12 अप्रैल की सुबह वह डालटनगंज रेलवे स्टेशन रोड स्थित सब्जी मार्केट गई थी।वहां पर स्कूटी लगा कर वह सब्जी खरीद रही थी।सब्जी खरीद कर जब वह अपने स्कूटी लगाए गए स्थान पर पहुंची तो देखा की उनकी स्कूटी वहा पर नहीं है।

महिला ने अपनी स्कूटी को सभी जगह खोजा परंतु स्कूटी नहीं मिल पाया। इसके बाद थक हार कर मंगलवार को महिला स्कूटी चोरी होने से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज करा दिया है। वही मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस भी चोरी हुई स्कूटी की तलाश में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!