
हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ मे श्री राम कथा का वाचन प्रारंभ
Latehar: बारियातु प्रखंड क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत जबरा बरछीया मे रविवार से हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का विराट आयोजन किया गया है। जहाँ सोमवार को बरियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान ,एसआई अनूप कुमार ने संयुक्त रूप से कथावाचक प्रीति रंजना दीदी जी को अंग वस्त्र व पुष्प देकर सम्मानित किया एवं विधिवत पूजा अर्चना कर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया. जिसमें अध्यक्ष नरसिंह सिंह, उपाध्यक्ष सोनू प्रजापति,आनंद प्रजापति, दिलीप सिंह, अनिल सिंह, लवकुश सिंह, अंगुलेश सिंह, पिंटू सिंह, राजेश प्रजापति, अयोध्या प्रजापति, श्रवण ठाकुर, जीवन सिंह, नवीन सिंह, नरेश प्रजापति, गोबिंद प्रजापति, विनय सिंह, धनंजय सिंह, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे कथा वाचन 19अप्रेल से 25अप्रेल तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से 9 बजे तक प्रथम वक्ता एवं 9 बजे से 10 बजे तक द्वितीय वक्ता द्वारा किया जाएगा.यज्ञ समिति ने इस आयोजन में जायदा से ज्यादा श्रद्धालुओं को उपस्थित होने की अपील किया है।





